कोंच-उरई। काफी समय से चल रहीं चर्चाओं को विराम देते हुये जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पांडे ने आखिर कोंच एसडीएम के पद पर सुरेश सोनी को भेज ही दिया है। अभी तक सोनी उरई में अतिरिक्त मजिस्टे्रट का काम देख रहे थे। गौरतलब है कि सुरेश सोनी इससे पूर्व माधौगढ में बतौर उपजिलाधिकारी काम कर चुके हैं। कोंच एसडीएम रहे मोईन उल इस्लाम का शासन ने शाहजहांपुर जनपद के लिये तबादला कर दिया था और दो दिन पूर्व उन्हें कार्यमुक्त भी कर दिया था। मोईन उल इस्लाम का कार्यकाल यहां काफी अच्छा रहा, उनकी कार्यशैली से आम जन काफी प्रभावित था और उन्हें जनता के हित में काम करने वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके स्थानांतारण पर नगर के लोग काफी मायूस हैं। ऐसे में देखना लाजिमी होगा कि नये आये एसडीएम जनता की अपेक्षाओं पर कितना खरा उतर पाते हैं।

Leave a comment