उरई। तालाब भरने के नाम पर नहर विभाग द्वारा भुलावा दिया जा रहा है। जालौन ब्लाॅक क्षेत्र में जालौन टाइम्स ने सर्वे करके वास्तविकता का जायजा लिया तो विभाग की लफ्फाजी खुल कर सामने आ गई। जालौन ब्लाॅक में 62 ग्राम पंचायतों 93 गांवों में 175 तालाब है जिस समय नहरों में खैराती पानी छोड़ा गया था। उस समय विभाग ने जानकारी दी थी इनमें से 130 तालाब पहले से ही भरे हुए हैं जबकि 45 तालाब नहर चलने के दौरान भर जायेगें। लेकिन जालौन टाइम्स की टीम खनुवां, सिहारी, मकरंदपुरा, कैद, दहगुवां, एदलपुरा और रिनियां जहां भी पहुंची हर जगह तालाब सूखे मिले। जनपद के लोकप्रिय डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय से अपेक्षा है कि इसे संज्ञान में लेकर नहर विभाग को फर्जीवाड़ा के खिलाफ कड़ी हिदायत जारी करने का कष्ट करें।

Leave a comment