उरई। समाजवादी पार्टी द्वारा आज जिले भर में चैदह स्थानों पर लगाए गए ंिशविरों में चार हजार नये प्राथमिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ा गया। करीब एक सैकड़ा सक्रिय सदस्य भी बनाए गए।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव एवं जिला सदस्यता प्रभारी सुशील दीक्षित की देखरेख में आज जिले के चैदह स्थानों पर पार्टी के विशेष सदस्यता अभियान के तहत शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में अधिक से अधिक सदस्यों के लिए वाकायदा प्रभारियों की नियुक्ति की गई थी। जिला मुख्यालय उरई में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बउआ यादव की दुकान के समाने आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सदस्यता प्रभारी सुशील दीक्षित, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। जहां पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, वरिष्ठ नेता नत्थू कुशवाहा, सुरेन्द्र मौखरी, भानु वर्मा, चुन्ना हुसैन रिजबी, मो. तारिक, शफीकर्ररहमान कश्फी, भीम यादव, महिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन, फरहतउल्ला, रेखा परिहार, रामकुमारी चंदेल, रामरतन प्रजापति, वेदयादव पिंटू यादव, विनय पांचाल, उमाशंकर निरंजन, अब्दुल कयूम, सतीष यादव जयवीर यादव, राजा रिजबी, देवेन्द्र यादव, बीरेन्द्र यादव रितुराज राजपूत, मंजेश चैहान सुजीत तिवारी, लोचन दाऊ मानसिंह यादव, मईयादीन पांचाल, रमाकांत, अखिलेश यादव, जबाहर सिंह आदि तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मुख्यालय उरई के अलावा सदस्यता प्रभारी सुशील दीक्षित एवं जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने न्यामतपुर में बिजली घर के पास सदस्यता शिविर को भी संबोधित किया। इसके अलावा कुठौंद में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामलक्ष्मण शर्मा के साथ ही अजीतापुर, ऊमरी,रामपुरा, माधौगढ़, जालौन, आदि शिविरों में पहुंचकर सदस्यता अभियान की जायजा लिया।
जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव ने बताया कि विशेष सदस्यताअभियान के तहत जिले भर में चैदह स्थानों पर शिविर लगाए गए थे जिसमें चार हजार नये प्राथमिक सदस्य एवं सौ सक्रिय सदस्य बनाए गए है।

Leave a comment