उरई। मायके में कई महीने से रह रही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाद में उसके भाई ने ससुराल वालों के खिलाफ उत्पीड़न कर उसे मरने के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। सिरसाकलार थाने के ग्राम दमरास में स्व. सरदार सिंह की पुत्री गुड़िया (28वर्ष) को हालत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई ले जाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल में भी हाथ उठा दिये। उसे जब मेडिकल काॅलेज झांसी ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गुड़िया के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसकी बहन का विवाह मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के महूटा थाना अंतर्गत रछेड़ में अजय सिंह पुत्र रामविलास के साथ हुआ था दहेज के लिए ससुराल वाले शुरू से ही गुड़िया का उत्पीड़न कर रहे थे। दो संताने हो जाने पर भी उत्पीड़न में कमी नही आई। इसके बाद जब वह तीसरी बार गर्भ में थी तो पति व अन्य ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह से पीटा जानकारी होने पर वह उसको घर ले आया। इसी सदमें में हालत बिगड़ जाने से समय के पहले गुड़िया ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई का फैसला लिया जायेगा।

Leave a comment