उरई। बरातियों और ग्रामीणों के बीच मामूली बात को लेकर हुए संघर्ष में चार लोग घायल हो गये। घायलो का पुलिस अभिरक्षा में सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस मारपीट करने वालों की तलाश में जुट गई है। आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कहटा में शुक्रवार की रात एक बारात आई थी। देर रात किसी बात पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि बारातियों ने एक घर में घुसकर महिलाओं सहित पूरे परिवार के साथ मारपीट की। जिसमें चार लोग घायल हो गये। घायलों में आशारानी पत्नी कामता, पुस्सू पुत्र रबूदा, कामता पुत्र बस्सू, हरबी देवी पुत्री बस्सू शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद आटा थानाध्यक्ष सुनील कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में पहुंचाने की व्यवस्था की। हमला करने वाले बारातियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।






Leave a comment