उरई। सेतु निगम की नौ दिन चले अढ़ाई कोस की कार्यशैली से लोग आजिज आ उठे है। पिछले कई वर्षो से निर्माणाधीन कोटरा और पाल सरैनी के पुल इसीलिए अभी तक पूरे नहीं हो पाये हैं। सेतु निगम की काहिली पर रोष जताते हुए हिन्दु युवा वाहिनी के प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने इस दौरान बताया कि कोटरा में वेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्य के पूरे होने पर प्राचीन समय में जिले का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक केन्द्र रहे कोटरा का गौरवशाली अतीत झांसी से सीधा सम्पर्क हो जाने के कारण बहाल हो जायेगा। दूसरी ओर पाल सरैनी में यमुना पुल का निर्माण पूर्ण होने पर महेवा ब्लाॅक के लोगों का कानपुर देहात से सुगम आवागमन होने लगेगा। गौरतलब है कि महेवा ब्लाॅक के लोगों की सारी रिश्तेदारियां नदी पार कानपुर देहात जिले में हैं। जिसकी बजह से इस पुल से उनका गहरा नाता जुड़ा है और पुल के निर्माण में हो रही देरी उनके मन में खिन्नता और तीब्र आक्रोश का कारण बन रही है। ज्ञापन देने वालों में बृजबिहारी गुप्ता, रविन्द्र सिंह परमार, उपेन्द्र प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रमोद कुमार कुशवाहा, निर्मल सिंह यादव, अजय सिंह राठौर, दुष्यंत कुमार , अनंत श्रीवास्व और जयप्रकाश पाल मुख्य रूप से सामिल रहे।







Leave a comment