उरई। जालौन कोतवाली के धनौरा कलां गांव में हुई घटना ने कोतवाली क्षेत्र में लगी वारदातों की झड़ी में एक और कलंकित अध्याय जोड़ दिया। गांव में 21 वर्षीय एक युवती को रंगीन मिजाज लाखन सिंह परिहार अपनी भाभी द्वारा बुलाने का झांसा देकर घर के भीतर ले आया। उस समय लाखन सिंह के घर में कोई नही था। युवती कुछ समझ पाती इसके पहले ही उसने दरवाजे की कुंडी जड़ दी और तमंचे की नोक पर युवती के साथ मुंह काला कर लिया। इस बीच शोरगुल सुनकर युवती का भतीजा और अन्य लोग आकर दरवाजा भड़भड़ाने लगे तो दरवाजा खोलकर वह तमंचा लहराते हुए भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचाया।






Leave a comment