उरई। हिन्दु युवा वाहिनी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सीएमओ दफ्तर में खड़े खड़े कवाड़ हो रहे सचल अस्पताल वाहनों को दुरस्त करके फिर से उपयोग में लाने का आग्रह करते हुए ज्ञापन सौंपा। हिन्दु युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष बृजेश कोबरा, आनन्द श्रीवास्तव, रविन्द्र कुमार, रविन्द्र शर्मा, बृजबिहारी श्रीवास्तव, जय प्रकाश, अनन्त श्रीवास्तव आदि ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी का ध्यान मायावती सरकार के समय प्रत्येक ब्लॉक में चलवाये गये सचल अस्पताल वाहनों की दुर्दशा की ओर आकर्षित कराया। हिन्दु युवा वाहिनी के नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि उक्त वाहनों का संचालन सम्बन्धित कम्पनी से सरकार के विवाद के बाद बन्द कर दिया गया था। जिससे लगभग नौ वाहन अखिलेश सरकार के पूरे पांच वर्ष सीएमओ दफ्तर में खड़े रहकर कवाड़ होते रहे। उन्होंने कहा कि सरकारी संसाधनों की इस दुर्दशा पर गौर किया जाना चाहिए और उक्त वाहन पुनः सेवा में लिये जाने चाहिए ताकि इनके माध्यम से सार्थक जनहित की पूर्ति हो सके।






Leave a comment