उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन इकलाशपुरा स्थित जिला कार्यालय में भारी जोशखरोश के साथ मनाया गया। इस सिलसिले में हुई सभा की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने की। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि अखिलेश यादव की पहचान न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश में विकास पुरूष के रूप में उनके मुख्यमंत्रित्व काल में स्थापित हुई है जो अमिट है। इसलिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का ही भविष्य माना जा रहा है और इसमें किसी को दो राय नहीं है। वीरपाल सिंह दादी ने कहा कि योगी सरकार के सौ दिनों में ही जनता का धैर्य उनकी अकर्मण्यता से टूट चुका है। लोग अब हर पल अखिलेश सरकार को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में न रहते हुए भी समाजवादी पार्टी जनता के साथ नाइंसाफी नहीं होने
देगी। समाजवादी पार्टी ने हमेशा इंसाफ किया है और करती रहेगी। इस दौरान पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बजरिया, लाखनसिंह कुशवाहा, दिनेश यादव जैसारी, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, चुन्ना हुसैन, प्रदीप दीक्षित, आदि उपस्थित थे। संचालन विजय निस्वा ने किया। इस उपलक्ष्य में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला एवं महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किया। जिसमें वीरेन्द्र सिंह यादव प्रमुखता से शामिल रहे।







Leave a comment