उरई। जनपद के चर्चित जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पाण्डेय इसी पद पर देवरिया स्थानान्तरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर फरूर्खाबाद से प्रवीण कुमार राय को नया विकास अधिकारी बनाकर भेजने का आदेश जारी हुआ। मूल रूप से हमीरपुर जिले के निवासी श्रीकृष्ण पाण्डेय के लिए जालौन जिला सबसे चहेता चारागाह रहा। पाण्डेय जालौन जिले में कई ब्लॉकों में बीडीओ, इसके बाद परियोजना निदेशक रहे और बाद में जिला विकास अधिकारी भी बन गये। आवासीय योजनाओं में गरीबों से रूपया बसूलने के अलावा विभिन्न कार्यो में भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगते रहे, पर सदाबहार श्रीकृष्ण पाण्डेय का न तो बसपा शासन में कुछ बिगड़ा और न ही सपा शासन में। योगी राज में भी बीडीओ की कुर्सी बनाये रखकर उन्होंने जता दिया है कि वे उन अधिकारियों में से है कि शासन किसी का हो उसे अपनी उंगलियों पर नचाने की कुब्बत रखते हैं। श्रीकृष्ण पाण्डेय के अलावा ग्राम विकास आयुक्त के कार्यालय में शिकायतों के कारण बतौर उपायुक्त मुख्यालय पदस्त चल रहे प्रमोद सिंह चन्द्रोल को एक बार फिर जालौन जिले की छाती पर मूंग दलने के लिए उपायुक्त श्रम रोजगार के रूप में स्थानान्तरित किया गया है। ध्यान रहे कि श्री चन्द्रोल वही हैं जिनकी लूट खसोट की बजह से जालौन जिले के विकास कैडर के कर्मचारियों को लम्बा आन्दोलन छेड़ना पड़ा था। उधर परियोजना निदेशक के रूप में रामसेवक जालौन जिले में योगदान आख्या देगे। वर्तमान परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह का भी तबादला कर दिया गया है।






Leave a comment