उरई। महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाओ ंपर त्वरित कार्यवाही के लिए शासन द्वारा महिला 181 हेल्पलाइन सेवा प्रारम्भ की गई है। इस योजना की संचार सुविधाओं से सुसज्जित गाड़ी को शनिवार को जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अल्पना बरतारिया भी मौजूद रहीं। इस योजना के लिए दो महिला काउंसलर, दो महिला आरक्षी, एक पुरूष आरक्षी और चालक की व्यवस्था की गई है। महिला काउंसलर में मंजू पाण्डेय और खुस्तार बेगम शामिल हैं।

Leave a comment