जालौन-उरई। बारात का माहौल हो, नशे का सुरूर और उस पर मस्त-मस्त डांस आग लगाने के लिए इतना सामान पर्याप्त है। आये दिन रोमांच और उत्तेजना भरने वाले इस माहौल के चलते वैवाहिक जश्न मातम में बदलते रहते हैं लेकिन फिर भी लोग बाज आने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार की रात कोंच तिराहे पर स्थित धनसिंह पैलेस में आयोजित एक विवाह समारोह में आये मेहमान भी डांस के दौरान मतवाले हो गये। इसके बाद जूतों और लात घूसों से लेकर लाठी डंडे तक तबियत से चले। सड़क पर हो रहे इस तांडव से घबराये लोगों में से किसी ने डायल 100 पर फोन कर दिया। जो पांच शूरवीरों को मौके से पकड़ लायी जबकि शेष तीरंदाजों का नशा खाकी के देखते ही हिरन हो गया और वे भाग निकले। पुलिस ने पांचों का 151 में चालान कर दिया है।







Leave a comment