उरई। किसान एक ओर प्राकृतिक आपदा और उपज का पूरा मूल्य न मिलने से त्राहि त्राहि कर रहा है। दूसरी ओर हरी मटर के उत्पादन के लिए सारे देश में नाम कमा चुके जालौन तहसील के किसानों के साथ गरीब की जोरू समझकर उनका लाखों रूपया हड़पे जाने की शिकायतों का तांता लगा है। ताजा मामला गहोई ब्रदर्स फर्म के संचालक महेश गुप्ता के साथ हुई बेईमानी का सामने आया है जो सीधे तौर पर किसानों से जुड़ा भले ही प्रतीत न हो लेकिन व्यवहारिक स्थिति यह है कि आड़तिये के नुकसान की मार आखिरकार किसानों के ही पेट पर पड़ती है।  महेश गुप्ता के साथ एक दलाल के जरिये किसानों से लिये गये हरी मटर के 10 लाख रूपये से अधिक के बीज की बिक्री में मील मालिक और उसके दलाल द्वारा बेईमानी की गई है। इस मामले में महेश गुप्ता ने ग्वालियर निवासी जुगल राज और नवीन शिवहरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जालौन कोतवाली पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Leave a comment