कोंच-उरई। रात में हाई वोल्टेज आ जाने के कारण एक घर के तमाम बिजली उपकरण फुंकने के साथ ही जमीन पर लेटे सात बर्षीय बच्चे की कूलर से चिपक कर दुखद मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला लाजपत नगर निवासी गब्बर कुशवाहा का पूरा परिवार रात में एक कूलर के सामने ही जमीन पर सोया हुआ था। रात में अचानक हाई वोल्टेज आ जाने के कारण कई उपकरणों के फंकने के साथ ही कूलर भी फंक गया लेकिन उसमें करंट दौड़ता रहा। कूलर के समीप लेटे गब्बर के सात बर्षीय बेटे नितिन का पैर सोते में ही कूलर से छू गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की असमय मौत से घर में कोहराम मचा है।

Leave a comment