कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के रहने बाले तीन युवक गुजरात से कमा कर लौट रहे थे तभी जहरखुरान गिरोह के शिकार होकर अपनी जमा पूंजी गंवा बैठे। हालांकि उनकी जान बच गई है। जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम हिंगुटा निवासी शिवपूजन पुत्र ठाकुरदास, राजाभैया पुत्र लालाराम और उनका एक अन्य साथी गुजरात में बड़ोदरा में रोजी रोटी कमाने गये थे। कई महीनों तक वहां काम करके कुछ रकम इकट्ठा की और तीनों ही अपने घरों की ओर निकल पड़े। रास्ते में ट्रेन के सफर के दौरान वे तीनों जहरखुरान गिरोह के फंदे में आ गये और कोई बिषाक्त पदार्थ खाकर अपनी चेतना खो बैठे। बताया गया है कि दो युवकों को रास्ते में ही पुलिस ने उतार कर अस्पताल में भर्ती करा दिया था जबकि तीसरा शिवपूजन यहां तक पहुंच गया और एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। तीनों के पास पैंतीस से लेकर चालीस हजार तक की रकम अंटी में थी जिसे गिरोह ले उड़ा है। गनीमत यह है कि तीनों युवकों की जान बच गई है।

Leave a comment