कोंच-उरई। कोतवाली क्षेत्र में चोरों के आतंक से आम नागरिक हलकान और भयभीत है। शायद ही कोई दिन ऐसा निकलता हो जब इलाके में चोरी की वारदात की सूचना न हो। बीती रात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंडा में देवी जी के मंदिर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। उन्होंने डिकोलीदेवी के इस मंदिर में टंगे छोटे बड़े पीतल के लगभग अस्सी किलोग्राम घंटों पर हाथ साफ कर दिया। गांव के ओंकारसिंह पुत्र राजाराम की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।







Leave a comment