कोंच-उरई। राष्ट्रीय स्वयं संघ का वन विहार कार्यक्रम आगामी 5 जुलाई को मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में संपन्न होगा। इस बाबत श्री नृसिंह मंदिर में हुई बैठक में वन विहार कार्यक्रम की व्यवस्था के संबंध चर्चा हुई जिसमें कार्यक्रम के स्थल में बदलाव की जानकारी देते हुये वनबिहार कार्यक्रम के सर्व व्यवस्था प्रमुख आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पहले यह कार्यक्रम धनुताल के समीप स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर परिसर में आहूत था लेकिन कतिपय कारणों से अब यह कार्यक्रम मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मध्यान्ह 12 से सायं 5 बजे तक चलेगा।

Leave a comment