कोंच-उरई। एट थाना क्षेत्र के ग्राम चैतरयाई निवासी रोहित यादव (24) पुत्र नरेशकुमार के घर में बीते रोज पूजा का आयोजन था। पूजा से पहले वह मंदिर गया और जैसे ही श्रीविग्रह के सामने पड़ा पर्दा हटाया, पर्दे में चिपके बिच्छू ने डंक माार दिया जिससे वह अचेत हो गया। इलाज के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अब उसकी हालत में सुधार है।

Leave a comment