कोंच-उरई। सर्किल के एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरगुवां खुर्द में बीती रात एक नाबालिग किशोरी अपने ही दुपट्टे का फंदा कर फांसी पर झूल गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोंच सर्किल के एट थाना क्षेत्र के ग्राम विरगुवां निवासी पप्पू अहिरवार की सत्रह बर्षीय बेटी पूजा अहिरवार ने बीती रात घर में टिन शैड के ऐंगिल में अपने दुपट्टे का फंदा बनला कर लटकाया और उसी पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुवे सदल बल मौके पर पहुंच गये थे। उन्होंने फोरेंसिक टीम के लिये भी जिले पर इत्तेला कर दी थी। शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक जैसा कि मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने बताया है, पूजा मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी और नींद में चलने की उसे बीमारी थी जिसका इलाज भी चल रहा था।

Leave a comment