कोंच-उरई । दहेज जैसे राक्षस से लडऩे में कारगर हथियार साबित हो रहे सामूहिक विवाह सम्मेलनों की श्रृंखला में आगामी 1 नवंबर को कोंच में 121 सर्वजातीय कन्याओं के हाथ पीले होंगे। जानेमाने समाजसेवी हाजी सेठ नसरुल्ला द्वारा इन सामूहिक इज्तिमाई शादियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सबसे खास बात यह है कि वर-कन्याओं के पंजीकरण में एक पाई भी शुल्क के रूप में नहीं ली जायेगी। सोमवार को शादियों के आयोजक सेठ नसरुल्ला ने बताया है कि इस सम्मेलन में जाति या वर्ग की कोई बंधन नहीं है और किसी भी समाज के वर-कन्याओं के पंजीकरण कराये जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 1 अक्टूवर से पंजीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा और इच्छुक लोग मियांगज स्थित सेठ नसरुल्ला फर्नीचर हाउस में आकर पंजीकरण करा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में दहेज की बढती मांग और फिजूलखर्ची के कारण तमाम गरीब कन्याओं के हाथ पीले होने में काफी दिक्कतें आती हैं लिहाजा उन्होंने सामूहिक शादियां कराने का फैसला लिया है। इसासे पहले वे ऐसे ही तीन और आयोजन कर चुके हैं जिनमें तकरीबन तीन सैकड़ा कन्याओं के विवाह संपन्न हुये थे।







Leave a comment