कोंच-उरई । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के उरई में आहूत हंगामी धरना प्रदर्शन में राजस्व संग्रह अमीन संघ भी भागीदारी करेगा। इस संबंध में यहां अमीन और अनुसेवक संघ की बैठक भी संपन्न हुई है जिसमें सर्व सम्मति से इस धरने को समर्थन देने का फैसला लिया गया है, संघ के अध्यक्ष ने कहा है कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् की जिला इकाई के आह्वान पर तहसील कोंच के संग्रह अमीनों ने 6 जुलाई को जिला मुख्यालय उरई में आहूत धरना प्रदर्शन में सहयोग करने का निर्णय लिया है। अमीन संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र शुक्ला ने बताया है कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें समस्त संग्रह अमीन और अनुसेवक 6 जुलाई को सुबह 9 बजे उरई पहुंच कर आयोजन को सफल बनायेंगे।







Leave a comment