उरई। आगामी पल्स पोलियो बूथ दिवस दो जुलाई 2017 को सभी लक्षित 0-05 वर्ष बच्चो को पोलियो दवा पिलाने हेतु सभी व्यवस्थायें चैकस रहे। जिससे लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति की जा सके।
उक्त बात जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सधन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अन्तर्गत जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अभी भी पड़ोसी जनपद में दो केश पोलियो के पाये गये है। जिस कारण खतरा बना हुआ है इसीलिए पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान को बहुत ही अच्छे से करना होगा। जिससे 0-05 वर्ष तक का कोई भी बच्चा दवा पीने से न छूटने पाये। दवा जितनी बार पोलियो बूथ दिवसों पर बच्चा पियेगा उसमें उतनी ही शक्ति पोलियो रोग से लड़ने की बढ़ेगी। जनपद स्तरीय जागरूकता रैली 01 जुलाई 2017 को प्रातः आठ बजे जिला पुरूष अस्पताल से निकालीजायेगी। जिसके माध्यम से बूथ दिवस का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बूथों पर बूथ बैनर एवं पोस्टर समय से पहुंचाये जाये। सभी लोग सहयोगी भावना के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाये।
डा0 सत्यप्रकाश, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि 02 जुलाई 2017 बूथ दिवस के दिन 0-05 वर्ष के 229090 बच्चो को पोलियो दवा पिलाई जायेगी। इस हेतु 1191 बूथों में जिसमे 1154 स्थायी बूथ व 37 ट्रांजिट बूथ है इन पर दवा पिलाने हेतु 3573 कर्मचारी लगाये गये है। जिनके पर्यवेक्षण हेतु 189 पर्यवेक्षण लगाये गये है।
बूथ दिवस के दिन सभी विद्यालय खुले रहेंगे। और मिड-डे-मील तैयार होगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों 0-05 वर्ष के बच्चो के सूची तैयार रहेगी और उन्हें दवा पिलाने हेतु बूथ तक लायेगी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.अल्पना बरतारिया, डा. सुग्रीव बाबू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सर्व सत्यपाल शर्मा, अशोक होतवानी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बैठक लेते डीएम
फोटो नंबर- 7

 

Leave a comment