उरई। पुलिस की लापरवाही की वजह से कुठौंद कस्बे में बावली तिराहे पर सड़क पर जमे रहने वाले ईंटा लदे ट्रैक्टर रोजाना हादसे का सबब बन रहे हैं। मंगलवार को बावली के प्रधान अजय दीक्षित भी एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए और घायल हो गए। गौरतलब है कि बावली तिराहे पर अनधिकृत ट्रैक्टर स्टैण्ड बना लिया गया है। एक ट्रैक्टर में 4000 ईंटें लदी रहतीं हैं, जो पलट जाने पर लोगों की मौत का कारण बन सकते हैं, फिर भी पुलिस ट्रैक्टरों की इस धमाचौकड़ी को रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही है।

 

Leave a comment