
उरई। कुठौंद पुलिस पर हमले के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध आइपीसी की धारा 332, 353, 307 और 427 व क्रिमिनल अमेण्डमेण्ट एक्ट 7 का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार की शाम एकों से एक आरोपी को हिरासत में लेकर लौट रहे कुठौंद थाना अध्यक्ष प्रमोद चौधरी पर रास्ते में उसके परिजनों ने हमला बोल दिया और आरोपी को छुड़ा लिया। इस बीच पहुंची डायल 100 की टीम के साथ कुठौंद पुलिस ने तत्काल जवाबी कार्यवाही की। इस दौरान एकों निवासी सत्य नारायण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी बुलैरो गाड़ी जब्त कर ली गई। पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में नामजद किए गए तीन लोगों में सत्य नारायण के अलावा उसका एक और सगा भाई श्याम बिहारी व एकों का ही दिलीप पुत्र शेष नारायण शामिल है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।







Leave a comment