उरई। पत्नी के वियोग में दुःखी अधेड़ पर अवसाद इस कदर भारी हो गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐदलपुर निवासी 55 वर्षीय श्रीराम की पत्नी तीन चार माह पहले चल बसी थी। जिसके कारण वह हमेशा शोक में डूबा रहता था। बीती रात उसने इसी मनोदशा में अपना जीवन समाप्त करने का फैसला कर लिया और कमरे के अन्दर फांसी पर लटक गया। सुबह जब उसका शव झूलता परिजनों ने देखा तो घर में हाहाकार मच गया।







Leave a comment