उरई। किशोर की पंखा टांगते समय बिजली का करण्ट लग जाने से मौत हो गइर्, जिसके कारण पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में महाराज सिंह का पुत्र 17 वर्षीय सरनाम अपने घर में पंखा टांग रहा था। इसी दौरान अर्थिंग के कारण वह करण्ट की चपेट में आ गया। परिजन पहले उस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसको जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला चिकित्सालय में उसने दम तोड़ दिया।

Leave a comment