नदीगांव थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक पर जा रही 150 क्वार्टर अबैध शराब बरामद की है। इसी के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि उक्त शराब मध्यप्रदेश की है। मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना प्रभारी रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी और एसआई बीडी बुंदेला वाहन चेकिंग के लिये नावली मोड़ पर लगे थे। तभी वहां एक बाइक पर थैला टांगे दो व्यक्ति आये, पुलिस ने थैले की तलाशी ली तो उसमें 150 क्वार्टर अबैध देशी शराब के भरे थे। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। शराब एमपी की बताई गई है। पकड़े गये व्यक्तियों के नाम शिशुपाल पुत्र अमरसिंह, सुनील पुत्र जुनू निवासीगण परासनी बताये गये हैं। संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Leave a comment