उरई। झांसी मंडल के उरई स्टेशन पर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान जून माह में बिना टिकट अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने , धू्रमपान एवं गंदगी फैलाने के कुल 4687 मामलों को पकड़ा। जिसमें 17 लाख 18 हजार 940 रुपए का जुर्माना वसूला। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक डा. आरके शाक्या ने 2281 यात्रियों से 399020 रुपए जुर्माना वसूला। इसी तरह डिप्टी सीटीआई ज्ञान सिंह ने 811 यात्रियों को पकडकर 373520 रुपए जुर्माना वसूला। जबकि अभिषेक सेंगर ने 473 मामलों में 247060 रुपए की वसूली की। इसके अलावा उरई स्टेशन पर तैनात आशीष श्रीवास्तव, भीष्म प्रसाद, नवीन कुमार, संजीव कुमार आदि टिकट निरीक्षकों ने पूरे जून माह अभियान चलाकर दो- दो लाख रुपए से ज्यादा यात्रियों से जुर्माना वसूला। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उरई की टीम ने झांसी मंडल में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि सीटीआई डा. आरके शाक्या सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले कर्मचारी बने। इस पर सीनियर डीसीएम दुर्गेश दुबे तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक सुश्री सीमा तिवारी ने इस टीम को शाबाशी दी है।

Leave a comment