उरई । वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां अभी से शुरु कर दी है। क्षेत्रीय नेताओं को अपनी जमीन मजबूत करने के लिए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमों मायावती ने जालौन-भोगनीपुर -गरौठा संसदीय सीट से विजय चौधरी को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। जिसकी घोषणा आज होने वाली बैठक में होगी।
दिल्ली अभी दूर है फिर भी बहुजन समाज पार्टी अपने गिरते जनाधार और खोई हुई प्रतिष्ठा को पुन: प्राप्त करने तथा जनता के बीच पहले जैसी पकड़ बनाने के लिए जुट गई है। बसपा सुप्रीमों ने जहां पदाधिकारियों को जनता के बीच जाकर उनके दुख दर्द में शामिल होने के निर्देश दिये हैं वहीं, नेताओं को अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी सौैपी है। इसी कड़ी में बसपा सुप्रीमों मायावती ने अभी से जालौन-भोगनीपुर -गरौठा संसदीय सीट से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय चौधरी को लोकसभा के उम्मीदवार के रूप में घोषित कर दिया है, ताकि वह जनता  के बीच अपनी स्थिति को बेहतर बना सके।

Leave a comment