कोंच-उरई। नदीगांव पुलिस ने मप्र से लायी जा रही अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाने के दरोगा आरडी बुंदेला अपने सहयोगी कांस्टेबिल मानवेन्द्र के साथ कन्हरी पुल पर गश्त पर थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मप्र निर्मित शराब के 50 क्वार्टर निकले। आरोपी का नाम छोटू उर्फ भूपेन्द्र पुत्र रामलखन निवासी गेंदोली थाना कैलिया बताया गया है।






Leave a comment