कोंच-उरई। मथुराप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष/प्रबंधक और कोषाध्यक्ष के रिक्त पदों के लिये होने जा रहे उपचुनाव के पहले चरण में सोमवार को नामांकन किया गया। प्रबंधक पद के लिये तीन लोगों एवं कोषाध्यक्ष पद के लिये पांच लोगों ने अपने नामांकन दाखिल किये। इस तरह चुनाव काफी दिलचस्प होने की पूरी उम्मीद है, हालांकि चुनाव की सही तस्वीर कल नाम बापिसी के बाद ही सही हो सकेगी। अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुये प्रबंध समिति के आजीवन अध्यक्ष जगतनारायण दीक्षित ने चुनाव प्रक्रिया शुरू कराते हुये शैलेष सोनी और सुशील दूरवार मिरकू महाराज को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया था। आज उन्हीं की देखरेख में भारी गहमागहमी के बीच नामांकन प्रक्रिया ठीक दस बजे शुरू हुई और निर्धारित वक्त शाम चार बजे तक दोनों पदों के लिये आठ लोगों ने अपने पर्चे दाखिल किये हैं। उपाध्यक्ष/प्रबंधक पद के लिये तीन लोगों गोविंदसिंह निरंजन नक्टेला, केदारनाथ सिमिरिया व सिद्घांत शिरोमणि सीरौठिया ने नामांकन भरे हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिये पांच लोगों संजय अग्रवाल शीलू चाचा, विनोद द्विवेदी लौना, मुलायमसिंह निरंजन, सुरेश तिवारी व शिवकुमार निरंजन ने अपने पर्चे दाखिल किये हैं। जांच का काम भी आज ही निपटा लिया गया जिसमें सभी पर्चे बैध पाये गये हैं। नाम बापिसी कल 11 जुलाई को होगी, इसी के बाद चुनाव की तस्वीर पर जमी धूल साफ हो सकेगी।

Leave a comment