
कालपी(उरई)। रायबरेली के अटागांव में पांच ब्राह्मणों की सामूहिक हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा। जिसमें मामले की सीबीआई जांच कराने तथा मारे गए लोगों के परिजनों को बीस-बीस लाख रुपये की सहायता राशि व आश्रितों में एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की। वहीं शीघ्र मांगे पूरी न होने पर विधानसभा के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी उर्फ बिट्टू महाराज के नेतृत्व में दर्जनों युवा टरननगंज में एकत्रित हुए जहां से चलकर तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सतीश चंद्र को सौपा। जिसमें बताया कि रायबरेली के अप्टागांव में रोहित शुक्ला एवं उनके अन्य साथियों की निर्मम सामूहिक हत्या कर दी गई। उत्तर प्रदेश शासन ने इस पर कतई ध्यान नही दिया तथा हत्या का एक आरोपी आज भी फरार है। शासन ऐसे जघन्य अपराध रोकने में नाकाम है। वहीं ब्राह्मण महासभा ने मांग की कि मुख्यमंत्री या प्रतिनिधि मंडल मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करें तथा हत्याकांड की सीबीआई जांच करायी जाए और हत्यारों पर रासुका लगायी जाए। मृतक के परिजनों को शस्त्र लाईसेंस व बीस-बीस लाख रुपये की सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। ज्ञापन में कहा गया कि यदि मांगे शीघ्र पूरी न हुयी तो मृतक के परिजनों को साथ लेकर विधान सभा के सामने आमरण अनशन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, अनिल बाजपेयी, प्रदीप पाठक, रवि तिवारी, अखिलेश तिवारी, मुकेश मिश्रा, अमरदीप पांडेय, नरेन्द्र द्विवेदी, साधू मिश्रा, मनीष सुबोध द्विवेदी, अंकुर व्यास, सचिन मिश्रा, सुभाष, द्विवेदी, आशुतोष तिवारी, पवन अवस्थी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।






Leave a comment