कोंच-उरई। नगर के श्रेष्ठ रंगकर्मी एवं विद्वत् परिषद् के सदस्य तथा पत्रकार करुणानिधि शुक्ला के बाबा श्रीराम शुक्ला पुजारी के निधन पर विभिन्न संस्थाओं ने शोक सभायें कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी है। बुंदेली संस्कृति एवं लोक कला संबद्र्धान संस्थान की शोकसभा नईबस्ती स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष रमेश तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दिवंगत पुजारी जी को बहुआयामी व्यक्तित्व करार देते हुये कहा गया कि उनके स्थान की भरपाई असंभव है। इस दौरान संस्था के मंत्री रंगकर्मी नरोत्तम स्वर्णकार, प्रबंधक पुरुषोत्तमदास रिछारिया, अतुल शर्मा, गौरीशंकर झा, सूर्यदीप सोनी, मृदुल दांतरे, अभिषेक रिछारिया, कृष्णकांत वाजपेयी, वीरेन्द्र त्रिपाठी, राहुल राठौर, राजेन्द्र भारद्वाज, संजू दतिया बाले, कमलेश निरंजन, आनंद पांडे, गगन झा आदि मौजूद रहे। पत्रकारों की शोकसभा प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रियाशरण नगाइच की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। इस दौरान ब्रजेन्द्र मयंक, असद अहमद, मोहम्मद अफजाल खान, ओमप्रकाश उदैनिया, अंजनी श्रीवास्तव, संजय सोनी, राजेन्द्र यादव, सिराज काजी, मुनीश शर्मा, हरीमोहन याज्ञिक, बाबूराम पाल, ऋषि झा, सौरभ मिश्रा, पवन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सौरभ झा, संतोष सोनी, दिलीप पडरी, पुष्पेन्द्र द्विवेदी, जितेन्द्र सोनी, जीतू यादव, रवि दुवे, वरुण सेठ, शैलेन्द्र पटैरया, मनीष राठौर, जहांगीर, नवीन कुशवाहा, राहुल पाटकार, धीरेन्द्र कैलिया, नंदलाल चैरसिया, रामबाबू शर्मा, हरिओम याज्ञिक, तरुण निरंजन, रोहित राठौर, अनुज दीक्षित, दुर्गेश कुशवाहा, मनोज पटेल, जितेन्द्र कुशवाहा, देवेन्द्र चैहान, मुन्ना इकडया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment