लखनऊ। संत गाडगे सेवा समिति ने 20 जुलाई को प्रदेश की राजधानी में धोबी समाज के साथ हो रहे दोहरे व्यवहार के विरोध में सांकेतिक धरना प्रदर्शन का एलान करके खलबली मचा दी है। संत गाडगे सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार कनोजिया ने बताया कि देश में एक संविधान, एक आधार, एक समान मताधिकार और एक कर प्रणाली की बात हो रही है। दूसरी ओर धोबी समाज के दर्जे के मामले में एकरूपता का ख्याल नही रखा जा रहा। किसी राज्य में धोबी समाज पिछड़ा वर्ग में दर्ज है तो किसी राज्य में अनुसूचित जाति वर्ग में। धोबी समाज के साथ यह व्यवहार विडंबनापूर्ण है। उन्होंने बताया कि इसी के मददेनजर मंगलवार को होटल राना इंटर नेशनल में प्रदेश भर के धोबी समाज के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें हर राज्य में धोबी समाज को एक जैसा दर्जा दिलाने के लिए 20 जुलाई को 10 बजे से हजरत गंज स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस धरने में धोबी समाज के विभिन्न संगठनों के नेता और कार्यकर्ता, चिंतक और समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल होगें। धरना प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री के लिए एक ज्ञापन प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा जायेगा।







Leave a comment