
उरई । जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय ने मंगलवार को सम्पूर्ण उ0प्र0 में 01 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या नियंत्रण पखवारा के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया । यह रैली शहीद भगत सिंह चौराहा ,माहिल तालाब से बजरिया होते हुए जिला अस्पताल में समाप्त हुई जिसमे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों स्कूली बच्चो एवं स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने भाग लिया। इस रैली का उद्देश्य जनसंख्या नियंत्रण हेतु लोगो को जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती जनसंख्या से प्रदेश, देश के विकास कार्य प्रभावित होते है और देश विकास की गति में धीमी हो जाती है। इसलिए जनसंख्या नियंत्रण हेतु कारगर कदम उठाने होंगे। लोगो को सोच बदलनी होगी । छोटा परिवार रखकर लोगों की अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और खान-पान की व्यवस्था की जा सकती है। बच्चा अच्छी शिक्षा पाकर जनपद, प्रदेश और देश के विकास में सहायक हो सकते है। इसलिए हम दो हमारे दो के नारे को साकार करते हुए जनसंख्या नियंत्रण में सहायक बनें । रैली में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा आशाराम, डा रामप्रकाश, डा सुग्रीव बाबू, डा प्रेम प्रताप सिंह, डा बीएम खेर, डा ममता स्वर्णकार, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, स्वास्थ्यकर्मी, स्कूली बच्चे एवं अन्य नागरिको ने भाग लिया।






Leave a comment