उरई । स्कूली बच्चों को ले जा रही अनियंत्रित जीप खाई में पलट गयी जिससे जीप में बैठे आधा दर्जन बच्चों को मामूली चोटें आयीं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया तो वहीं मौका पाकर गाडी चालक गाडी छोडकर भाग गया।
जालौन कोतवाली क्षेत्र में पंडित लक्ष्मीनारायण पचौरी विद्यालय सुढार की गाडी मंगलवार की सुबह लगभग 7 बजे बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। तभी तेज रफ्तार गाडी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे लगे पेड से टकरा गयी। जिससे गाडी में सवार आरती राजावत, स्वेता, शालनी, दीपा, पूजा, अर्चना सहित लगभग आधा दर्जन बच्चे घायल हो गये जिन्हें राहगीरों ने गाडी से निकालकर गांव के ही अस्पताल में भेजा जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। घटना के बाद मौका पाकर गाडी चालक गाडी छोडकर भाग गया। मौके पर एसआई केशव यादव ने गाडी को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खडा किया।






Leave a comment