कालपी(उरई )। यदि क्षेत्र में अवैध शराब बनी तो संबंधित हल्का प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक जिम्मेदार होगे और उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अवैध शराब की ब्रिकी किसी भी कीमत पर नही होनी चाहिए। यह बात सोमवार की देर रात औचक निरीक्षण के दौरान डीआईजी झांसी जवाहर  ने कोतवाली में कही।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर नही होनी चाहिए। यदि अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद डीआईजी ने कोतवाली का निरीक्षण किया। जिसमें लंबित विवेचनाओं पर नाराजगी प्रकट करते हुए कए सप्ताह में निपटाने के निर्देश दिए तथा अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने की बात कही। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुन्ना चौधरी ने टरननगंज बाजार की जर्जर पड़ी चौकी  के  मरम्मतीकरण कराये जाने की बात कही। वहीं अचानक डीआईजी के निरीक्षण से कोतवाली में हड़कंप मच गया और मातहतों के पसीने छूट गए। इस मौके वरिष्ठ उपनिरीक्षक आनंद सिंह की कार्यशैली की सराहना की गयी। इस दौरान एसआई राजीवकांत, कमल सिंह, कौशलेन्द्र समेत स्टाफ के सभी लोग मौजूद रहे।

Leave a comment