कोंच-उरई। तहसील क्षेत्र के ग्राम नरी में कतिपय दबंगों ने सरकारी चकरोड पर जबरन कब्जा करके अपने खेतों में मिला लिया है जिसके चलते कास्तकारों को अपने खेतों तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल रहा है। इसकी शिकायत शासन से लेकर प्रशासन तक की जा चुकी है लेकिन लेखपाल व कानूनगो इस कब्जे को हटवाने में कतई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। गांव के रामू तिवारी, रामसिया, ओमविहारी आदि ने बताया है कि मौजा के आराजी नंबर 516, 517 तथा 528 के पास से हाकर गुजरने बाले चकरोछ संख्या 525 को मिसमार करके गांव के दबंगों अब्दुल बशीर, आत्मप्रकाश, ज्ञानप्रकाश आदि ने अपने खेतों में मिला लिया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि अधिकारी इस ओर ध्यान देकर तत्काल अबैध कब्जे हटवाने का काम करें।







Leave a comment