रामपुरा(उरई )। उत्तर प्रदेश साहित्य अकादमी एवं उसकी सहयोगी संस्था अंक फाउन्डेशन के तत्वाधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

आज मंगलवार को राजमाता वैश्नी जू देव इंटर कालेज जगम्मनपुर में सुबह दस बजे अखिल भारतीय साहित्य अकादमी एवं उसकी सहयोगी संस्था अंक फाऊन्डेसन लखनऊ के तत्वाधान में ग्रामोलोक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य ग्रामीण आंचल में छिपी साहित्यिक प्रतिभाओं को उभार कर संरक्षित करना व प्रोत्साहित कर उनमें आत्मविश्वास पैदा करना है। कार्यक्रम के संयोजक रविकान्त प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपनी जन्मभूमि को अपने गुरुकुल को प्रणाम करते हुए बताया कि मुझे बुंदेलखंड एवं अवध क्षेत्र की गुमनाम साहित्यिक प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें प्रोत्साहित करने का दायित्व मिला है। इस अवसर पर जगतपाल सिंह राजावत, बाबूराम, अविनाश द्विवेदी, कुंदन ने कविता पाठ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगम्मनपुर राजवंश राजा सुकृत शाह जू देव ने की मुख्य अतिथि राहुल मिश्रा प्रधान जगम्मनपुर व विशिष्ट अतिथि संतोष सिंह सेंगर प्रधानाचार्य थे । संचालन विजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रामलखन, प्रमोद सिंह सेंगर, संकल्प मिश्रा सहित एक सौ सभ्रान्त लोग व अनेक छात्र छात्राएं मौजूद थे। उक्त अवसर पर साहित्य विचार एवं जन आन्दोलन की पत्रिका अदहन का विमोचन किया गया । लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर से प्रकाशित इस पुस्तक के संपादक रविकान्त ने अंत में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

फोटो परिचय- कवि सम्मेलन में मौजूद लोग

फोटो नंबर-3

Leave a comment