उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक डाकिया बताया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मृतक के पास स सुसाईड नोट मिला है।

उक्त ग्राम निवासी 52 वर्षीय वीरेन्द्र यादव पोस्ट आफिस जालौन में डाकिया के पद पर काम करता था। वीरेन्द्र यादव ने मंगलवार को फंासी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक ने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका। इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने लटकते शव को नीचे उतारकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सुसाईड नोट मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक की आगरा में तारीख थी। जिस कारण वह मानसिक रुप से परेशान था।

 

 

 

 

 

Leave a comment