उरई । महिला से रेप के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे युवक ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया जिसके बाद न्यायालय ने उसे जेल भेजा।

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनोराकला निवासी लाखन सिंह महिला से रेप के मामले में फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस को बेसब्री से तलाश थी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त युवक को पकडने के लिये कई बार कई स्थानों पर दबिश दी गयी परन्तु उक्त मुलजिम पुलिस को हर बार चकमा देकर फरार हो जाता था। आज उक्त मुलजिम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेजा।

Leave a comment