उरई। सिरसा कलार के न्यामतपुर गांव में मोटर में उतरे करंट की चपेट में भाई की मौत हो गई, जबकि बहन झुलस गई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बेटे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।
न्यामतपुर गांव निवासी सागर (3) पुत्र हरमोहन कूलर के पास खेल रहा था, इसी दौरान कूलर में करंट उतर आया और वह चपेट में आ गया। भार्ई को कूलर में चिपका देख उसकी भाई आकांक्षा दौड़ी और उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी चिपक गई। जब घरवालों ने दोनों को देखा तो आनन फानन में स्विच बंद किया, तब कहीं जाकर दोनों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सागर की मौत हो गई, वहीं, बहन आकांक्षा की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जैसे ही सागर के मौत की खबर घर पर पहुंची तो वहां पर रोना पीटना शुरू हो गया और बदहवास हालत मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर गमगीन परिजनों का हाल देख उपस्थित लोगों के आंसू छलक आए।
बुझ गया घर का चिराग
ग्रामीणों की मानें तो हरिमोहन का इकलौता पुत्र सागर था। बेटे की मौत से दंपति का रो रो कर बुरा हाल है। बेटे की मौत के बाद जैसे ही उसका शव घर लाया गया तो पिता गश खाकर गिर पड़ा तो वहीं, मां बेहोश हो गई। उपस्थित ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों को संभाला।






Leave a comment