उरई। जालौन जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र में लघुशंका करने गया 7 वर्षीय मासूम बच्चा छत से गिर गया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
जालौन जनपद के कदौरा थानान्तर्गत ग्राम मुमताजाबाद में 7 वर्षीय जाईद अपने घर की छत पर रात्रि में सो रहा था। तभी वह रात्रि में लघुशंका करने के लिए उठा और असंतुलित होकर छत से गिरकर गम्भीर घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिये सीएचसी कदौरा में भर्ती कराया। लेकिन हालत गम्भीर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई।







Leave a comment