कोंच-उरई। नगर के इतिहास में बीती देर शाम एक स्वर्णिम पन्ना जुड़ गया जिसके गवाह बने नगर के हजारों नर नारी और जिले के मुखिया डीएम नरेन्द्रशंकर पांडे। यहां के ऐतिहासिक चंदेल कालीन सागर सरोवर के सर्वांग सुंदरीकरण के बाद बीती देर शाम पालिका प्रशासन ने इसमें नौका विहार सेवा का श्रीगणेश करा दिया है। डीएम नरेन्द्रशंकर पांडे ने फीता काट कर तथा शिलालेख का अनावरण किया और नौका विहार भी किया। सागर के जल को गंगा, यमुना, सरस्वती, नर्मदा, बेतवा, मंदाकिनी और सरयू जैसी सात पवित्र नदियों के जल से शुद्ध किया गया, साथ ही इसमें आब-ए-जमजम भी प्रवाहित किया गया। यह सभी औपचारिकतायें डीएम के अलावा पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया, एसडीएम सुरेश सोनी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया सहित पालिका के सभासदों ने भी निभाई। सागर की महाआरती और दीपदान भी वेदध्वनि के बीच संपन्न हुये, दीपदान में हजारों महिलाओं ने सहभागिता की। इस ऐतिहासिक भव्य कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जिलाधिकारी नरेन्द्रशंकर पांडे ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि उन्होंने अपने समूचे सेवाकाल में इस सागर सरोवर से ज्यादा सुंदर तालाब कहीं नहीं देखा। उन्होंने कहा, जैसा वह देख रहे हैं कि इसके सुंदरीकरण में जो भी संभव हो सकता था, किया गया और अब यह नगर वासियों के हवाले है। इसके संरक्षण की जिम्मेदारी अब यहां के नागरिकों को सामूहिक रूप से लेने की जरूरत है। उन्होंने नागरिकों से अपील भी की कि इसे गंदा नहीं होने दें। डीएम ने फीता काटा और शिलालेख का अनावरण कर नौका विहार का उद्घाटन किया और नाव में बैठ कर तालाब का सैर सपाटा किया। जिलाधिकारी के साथ नौका विहार का आनंद एसडीएम सुरेश सोनी, पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया, उनके प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के साथ किया। इसके बाद में नवनिर्मित प्लेटफॉर्म पर कर्मकांडी पंडितों ज्वालाप्रसाद दीक्षित, संजय रावत, जयगोविंद मिश्रा, लल्लूराम मिश्रा, ब्रजमोहन तिवारी, रामसिया आचार्य, संदीप सांडिल्य, बिष्णुकांत मिश्रा, राघवराम शास्त्री, नवनीत मिश्र शास्त्री, मुकेश शास्त्री, राहुल तिवारी, अनुज मिश्रा, श्रीकांत नायक, सतीश दीक्षित, राकेश तिवारी आदि ने वेद मंत्रों का सस्वर उच्चारण कर कार्यक्रम संपादित कराये। संचालन राजेन्द्र दुवे ने किया। इस दौरान महिलाओं ने तालाब की परिक्रमा की और उसमें दीपदान किये। इस मौके पर धर्मादा कमेटी के अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, मंत्री मिथलेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष केशव बबेले, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, सनाढ्य सभा के अध्यक्ष मनोज दूरवार, देवेन्द्र द्विवेदी, सीताराम प्रजापति, हरीश शुक्ला, राजकुमार अग्रवाल, चैधरी सतीश, अरविंद भाटी, ठेकेदार हिफजुर्रहमान महाते, नीरज खरे, मयंकमोहन गुप्ता, बारसंघ अध्यक्ष हल्केसिंह बघेल, जेई सतीश कमल, मूलचंद्र पांचाल, कोतवाल सत्यदेव सिंह, एसआई राजीवकुमार त्रिपाठी, घनश्याम सिंह, ठेकेदार देशराज जादौन, अतुल अग्रवाल, राघवेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र मयंक, गुलाबी गिरोह कमांडर अंजू शर्मा, राकेश अग्रवाल, पप्पू चैधरी, संजय अग्रवाल, संजय सोनी ऋषभ सीरौठिया, नंदू तिवारी, ओमशंकर अग्रवाल, महावीर यादव, प्रभुदयाल गौतम, अशोक बसोव बाले, वीरेन्द्र मिठया, कल्लू कनकने, कमलेश गिरवासिया, संतोष अग्रवाल, गगन झा, रामकुमार अग्रवाल रम्मू, हाजी सेठ नसरुल्ला, राममोहन राठौर, अनिल पटेल, रवि कुशवाहा सहित हजारों लोग तथा महिलायें मौजूद रहे।







Leave a comment