उरई। बुन्देलखंड में जनपद जालौन के माधौगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
जालौन जनपद के माधौगढ़ थानान्तर्गत ग्राम हरौली गांव में 28 वर्षीय रोहित ने सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे हालत बिगड़ने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण उसे कानपुर ले जाया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Leave a comment