कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान पांच लिटर कच्ची शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक खेड़ा चौकी इंचार्ज उमेशसिंह बीती देर शाम महेशपुरा रोड की तरफ गश्त पर थे तभी पुलिया के पास उन्होंने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में देखा और उसकी जब तलाशी ली तो उसके पास से कच्ची शराब के पाउच बरामद हुये जिनमें लगभग पांच लिटर शराब थी। पकड़े गये व्यक्ति का नाम बसीम पुत्र हमीद निवासी भगतसिंह नगर कोंच बताया गया है। संबंधित धाराओं में उसका चालान किया गया है।






Leave a comment