कोंच-उरई। आज जिला कृषि अधिकारी ने कोंच में बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे जिसमें कई नमूने लिये और अभिलेख नहीं रखने को लेकर उन्होंने एक दुकान की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज जिला कृषि अधिकारी राममिलन सिंह परिहार ने एसडीएम सुरेश सोनी के साथ कस्बे की कई बीज की दुकानों पर छापे डाले और बीज के नमूने भरे। नदीगांव रोड पर विनायक विहार के पास स्थित पटेल एजेंसीज पर बिक्री और स्टाक रजिस्टर नहीं मिले जिसके चलते अधिकारियों की त्यौरियां चढ गईं और उन्होंने उस दुकान को प्रतिबंधित कर दिया।






Leave a comment