उरई। एट थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक ने साइकिल सवार अध्यापक को टक्कर मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।
जखौली निवासी राम नारायण पास के गाँव के स्कूल में अध्यापक है। बुधवार की दोपहर को वह स्कूल से वापस अपने घर साईकिल से आ रहे थे तभी पिरौना और जखौली के बीच अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गये । यह देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उनकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर भर्थना निवासी जितेन्द्र कुमार दुबे अपनी बहन को छोड़कर बाबली से अपने घर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।







Leave a comment