
कोंच-उरई । राजनीति के शिकार बन चुके आब-ए-जमजम को लेकर दूसरे फिरके के लोग भी विरोध में सामने आ डटे हैं। मुस्लिम समुदाय के दर्जन भर लोगों ने बुधवार को एसडीएम सुरेश सोनी से मुलाकात कर विहिप द्वारा आहूत सागर तालाब शुद्घीकरण कार्यक्रम को कस्बे की भाई चारे की आब-ओ-हवा बिगाडऩे बाला करार देते हुये इसे रोकने की मांग उठाई थी, लेकिन प्रशासन इस ओर से गजब का मौन रहा।
कस्बे के मुस्लिम समुदाय सहित अन्यलोगों शकील, फैजान, दानिश, कल्लू, राशिद, शुब्बू, नईम, दिलशाद, शमशाद, आफताब, तौसीफ अहमद, जितेन्द्रराय अहिरवार, मुफीस आदिल, अयाज काजी, जाहिद, नौशाद, अजहरउद्दीन, अतुल,सलमान कैफ सहित तमाम लोगों ने बुधवार को एसडीएम से मुलाकात कर उन्हें जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि 10 जुलाई को जिलाधिकारी की मौजूदगी में नौका विहार का शुभारंभ सागर तालाब में किया गया था। उस दौरान तालाब में सात पवित्र नदियों जल के अलावा मक्का मदीने के आब-ए-जमजम को भी तालाब में महज इस उद्देश्य से डाला गया था ताकि लोग उसे गंदा करने से परहेज करें, लेकिन कुछ लोग आब-ए-जमजम का विरोध करने पर आमादा हैं और विश्व हिंदू परिषद् ने तालाब शुद्घीकरण के नाम पर सांम्प्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की योजना बनाई है जिसे तत्काल रोके जाने की आवश्यकता है ताकि कस्बे का भाई चारा कायम रह सके। इस ज्ञापन के बाद भी विहिप ने अपना आयोजन कर लिया है और प्रशासन कुछ भी नहीं कर सका।






Leave a comment