जालौन-उरई । न्यायालय में विचाराधीन मामले में आरोपियों द्वारा गवाह के परिवारों को धमकाने व हवाई फायर करने की घटना की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की।

मुरारी उपाध्याय पुत्र श्याम सुन्दर निवासी ग्राम सालाबाद ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुये बताया कि वर्ष 2010 में शैलेंद्र सिंह भदौरिया की हुई हत्या के मामले में दर्ज मुकद्मे में उसका छोटा भाई रोहित उपाध्याय गवाह के रूप में है। हत्या के मामले में प्रार्थी के छोटे भाई द्वारा दी जा रही गवाही को रंजिश के रूप में मानते हुये 10 जुलाई को सायं 7 बजे वीरू व धीरेन्द्र प्रार्थी के घर पहुंचे व घर के बाहर बैठे प्रार्थी को गालियां देने लगे गालियां देने से मना करने पर उन्होंने कट्टे से प्रार्थी पर फायर कर दिया तथा धमकी देकर फरार हो गये। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उक्त लोग दबंग किस्म के व्यक्ति हैं। उसकी जान को उनसे खतरा है, उसकी जान माल की सुरक्षा की जाये।

Leave a comment